भारत ने वेस्टइंडीज को पहले एकदिवसीय मैच में 3 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले एकदिवसीय मैच में 3 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई

पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में तीन रन से हरा दिया है। तीन सौ 9 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेज़बान टीम ने छह विकेट पर 305 रन बनाए। युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद सिराज़ और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिये। इससे पहले, भारतीय टीम ने सात विकेट पर तीन सौ 8 रन बनाए। शिखर धवन ने 97, शुभमन गिल ने 64 और श्रेयश अय्यर ने 54 रन की पारी खेली। तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का अगला मैच कल खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment