नेपाल सरकार ने देश में विदेशी मुद्रा भण्डार के अभाव में दस प्रकार की वस्तुओं के आयात पर 81 दिन के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कुछ वस्तुओं के आयात पर 30 अगस्त तक प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें शराब, कलर टीवी सैट, जीप, कार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन शामिल हैं।
नेपाल के राष्ट्रीय बैंक के अनुसार 2021-22 के पहले 11 महीनों में विदेशी मुद्रा भण्डार में 19 दशमलव छह प्रतिशत की कमी आ गई है। देश भर में किसान रासायनिक उवर्रक की भारी कमी से जूझ रहे हैं, जबकि मुद्रास्फीति दर दहाई के अंक तक पहुंच गई है।