भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांचवां क्रिकेट टेस्‍ट मैच आज से बर्मिंघम में खेला जाएगा

भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांचवां क्रिकेट टेस्‍ट मैच आज से बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार दिन में तीन बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के पिछले इंग्लैंड दौरे पर ही खेला जाना था, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच इसे स्थगित कर दिया गया। भारत इस श्रृंखला में 2-1 से आगे है। जसप्रीत बुमराह इस मैच में कप्‍तानी करेंगे। इसके बाद इंग्‍लैंड के साथ तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी मुकाबले 7 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि तीन एकदिवसीय मैच 12 जुलाई से खेले जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment