महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राज्य के पुलिस प्रमुख से असंतुष्‍ट विधायकों के घर परिवार को समुचित सुरक्षा प्रदान करने को कहा

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राज्य के पुलिस प्रमुख से असंतुष्‍ट विधायकों के घर परिवार को समुचित सुरक्षा प्रदान करने को कहा

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ को असंतुष्ट विधायकों के घर परिवार को समुचित पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है। राज्यपाल को शिवसेना के 38, प्रहार जनशक्ति पार्टी के दो और सात निर्दलीय विधायकों की ओर से ज्ञापन दिया गया था, जिसमें उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने की बात कही गई थी। विधायकों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी पुलिस सुरक्षा अवैध तरीके से वापस ली गई है। इससे पहले शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाविकास अघाड़ी सरकार पर उनके साथ-साथ पार्टी के 38 नेताओं और उनके परिवारों की सुरक्षा वापस लेने का आरोप लगाया था।

इस बीच, केन्द्र सरकार ने कल शिवसेना के 15 असंतुष्ट विधायकों को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दे दी। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment