बीजेपी ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा की

बीजेपी ने राज्‍यसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मला सीतारमन कर्नाटक से उम्मीदवार होंगी जबकि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल महाराष्ट्र से उम्मीदवार होंगे। 18 उम्मीदवारों में छह उत्तर प्रदेश से, महाराष्ट्र से तीन, एक-एक मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड और हरियाणा से और दो-दो कर्नाटक और बिहार से हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से सुरेन्द्र सिंह नागर, दर्शना सिंह और संगीता यादव को जबकि उत्तराखंड से डॉक्टर कल्पना सैनी को उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान से भाजपा के उम्मीदवार घनश्याम तिवारी, झारखंड से आदित्य साहू, बिहार से सतीश चंद्र दुबे और हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया गया है। महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए धन्नजय महादिक उम्मीदवार होंगे।

कांग्रेस ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राजेश शुक्ला और रंजीत रंजन, हरियाणा से अजय माकन और कर्नाटक से जयराम रमेश को उम्मीदवार बनाया है। राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी उम्मीदवार बनाए गए हैं जबकि मध्यप्रदेश से विवेक तन्खा राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे। तमिनलनाडु से पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम को उम्मीदवार बनाया गया है।

Related posts

Leave a Comment