रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 40 आधार अंक की बढ़ोतरी करते हुए इसे चार दशमलव चार प्रतिशत किया

रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 40 आधार अंक की बढ़ोतरी करते हुए इसे चार दशमलव चार प्रतिशत किया

भारतीय रिजर्व बैंक ने नीतिगत रेपो दर में 40 आधार अंक यानी दशमलव चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही रेपो दर चार दशमलव चार प्रतिशत हो गई है। यह वृद्धि तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गयी है। कल जारी एक बयान में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वर्तमान आर्थिक स्थिति के आकलन के आधार पर मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में वृद्धि का निर्णय लिया।

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि घरेलू आर्थिक गतिविधियों का अनुकूल वातावरण है लेकिन दुनिया के अनेक देशों में कोविड से संबंधित लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण मंदी का जो रूझान बना है उसका भारत पर भी असर हुआ है।

गवर्नर दास ने कहा कि रिजर्व बैंक मुद्रास्‍फीत‍ि को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गवर्नर दास ने कहा कि घरेलू आर्थिक गतिविधियों से मजबूत संकेत मिले हैं, लेकिन अर्थव्‍यवस्‍था को गहन वैश्विक दुष्‍प्रभावों का सामना करना पड रहा है। उन्‍होंने कहा कि वस्‍तुओं के मूल्‍यों में वृद्धि और कोविड लॉकडाउन या प्रतिबंध का भी प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍थाओं पर बुरा असर पड़ा है।

Related posts

Leave a Comment