रूस और यूक्रेन से आपूर्ति बाधित होने के बाद भारत, मिस्र को गेहूं का निर्यात करेगा

रूस और यूक्रेन से आपूर्ति बाधित होने के बाद भारत, मिस्र को गेहूं का निर्यात करेगा

वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की है कि भारत इस वर्ष मिस्र को गेहूं का निर्यात करेगा। मिस्र गेहूं का सबसे अधिक आयात करने वाले विश्‍व के प्रमुख देशों में एक है। कृषि और प्रसंस्‍कृत खाद्य उत्‍पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष एम. अंगामुथु ने बताया कि रूस और यूक्रेन से आपूर्ति बाधित होने के बाद वे इस वर्ष मिस्र को 30 लाख टन गेहूं निर्यात करने की योजना बना रहे हैं।

विदेश व्‍यापार महानिदेशालय के आंकड़ों के अनुसार भारत ने 2021-22 में 70 लाख टन गेहूं का निर्यात किया, जिसकी कीमत लगभग दो अरब पांच लाख डॉलर थी।

Related posts

Leave a Comment