भारत की पुरुष हॉकी टीम ने कल भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में एफआईएच प्रो लीग के दो चरणों की टाई के दूसरे मैच में जर्मनी को 3-1 से हरा दिया।
भारत की ओर से सुखजीत सिंह ने 19वें, वरुण कुमार ने 41वें और अभिषेक ने 54वें मिनट में एक-एक गोल किया। जर्मनी के एंटोन बोएकेल ने खेल के 45वें मिनट में अपनी टीम का एकमात्र गोल किया।
भारत ने जर्मनी के खिलाफ दोनों मैच जीत लिए हैं।
अब भारत का दो चरणों का टाई मैच बेल्जियम के साथ होगा। ये मैच बेल्जियम के एंटवर्प में स्पोर्टसेंट्रम विल्रिजक्स प्लेन में जून के महीने में खेले जाएंगे।