प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस पर गुजरात में जूनागढ़ जिले के सासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और सचिवों ने भाग लिया। बोर्ड की बैठक में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बोर्ड वन्यजीवों और वनों के संरक्षण और विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करता है और इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...