श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी ने कहा है कि देश को इस वर्ष ऐतिहासिक आर्थिक संकट से उबरने के लिए तीन से चार अरब डॉलर की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से वार्ता करने की योजना है। अली साबरी ने कहा कि 18 अप्रैल को वाशिंगटन में बातचीत शुरू होगी और उन्हें एक सप्ताह बाद आपातकालीन राहत राशि मिल जाने की उम्मीद है।
श्रीलंका के वित्त मंत्री ने कहा देश को आर्थिक संकट से उबरने के लिए तीन से चार अरब डॉलर की आवश्यकता