पाकिस्तान की अदालत ने मुंबई आतंकी हमले के मुख्‍य षडयंत्रकारी हाफिज सईद को 31 साल की जेल की सजा सुनाई

पाकिस्‍तान की आंतकरोधी अदालत ने मुंबई हमले के षडयंत्रकारी हाफि‍ज सईद को 31 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उसकी सभी परिसंपत्तियां जब्‍त करने का भी आदेश दिया है। आंतकी गुट जमात-उद-दावा का सरगना हाफिज सईद पर तीन लाख चालीस हजार पाकिस्‍तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। पाकिस्‍तान के पंजाब पुलिस के आंतकरोधी विभाग द्वारा दर्ज दो एफआईआर पर यह सजा दी गयी है।

हाफि़ज सईद को कोट लखपत जेल से अदालत लाया गया। वो 2019 से इस जेल में है। जमात-उद-दावा आंतकी संगठन लश्‍करे तईयबा का खास गुट है जिसने 2008 में मुंबई आंतकी हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में छह अमरीकी नागरिक सहित एक सौ 66 लोग मारे गए थे।

Related posts

Leave a Comment