मौसम विभाग ने केरल के दक्षिणी और मध्यवर्ती जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के अनुमान को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट तिरुवनंतपुरम, कोट्टम, पतनमतिट्टा, अलपुजा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के तटवर्ती क्षेत्रों, तमिलनाडु के दक्षिणी इलाकों और कैमोरेन में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस बीच, केरल में कल कई इलाकों में भारी वर्षा हुई।
इडुक्की में एक पर्यटन केन्द्र पर बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। एक अन्य घटना में, कन्नूर में बिजली गिरने से एक वेल्डर की मौत हो गई। वायनाड जिले में पेड़ उखड़ने के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर फसलें भी नष्ट हो गई हैं।