कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में 23 प्रतिशत से ज्‍यादा की वृद्धि दर्ज

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में 23 प्रतिशत से ज्‍यादा की वृद्धि दर्ज

देश में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में चालू वित्त वर्ष के पहले दस महीनों में 23 प्रतिशत से ज्‍यादा वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में अप्रैल से जनवरी के बीच 15 हजार 974 मिलियन डॉलर का निर्यात हुआ था, जो चालू वित्त वर्ष की समान समयावधि में बढकर 19 हजार 709 मिलियन डॉलर हो गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

अप्रैल से जनवरी 2021-22 के दौरान चावल का निर्यात 13 प्रतिशत बढकर 7 हजार 696 मिलियन डॉलर हो गया। मंत्रालय के अनुसार अप्रैल से जनवरी 2021-22 के दौरान गेहूं के निर्यात में एक हजार 742 मिलियन अमरीकी डॉलर की भारी वृद्धि दर्ज की गई।

Related posts

Leave a Comment