केंद्र ने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए 10 राज्यों में केंद्रीय दल भेजा

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन सहित कोविड रोगियों की बढ़ती संख्या और कम टीकाकरण वाले 10 राज्यों में केंद्रीय दलों की तैनाती की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ये टीमें- केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब में भेजी गई हैं। केंद्रीय टीम राज्यों में तीन से पांच दिन तक रहेंगी और राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणों के साथ कोविड प्रबंधन करेंगी। केन्द्रीय दलों को संपर्क का पता लगाने, संक्रमण की रोकथाम और निगरानी तथा जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पर्याप्त नमूने भेजने की जिम्मेदारी दी गयी है। ये एहतियाती उपायों, अस्पताल में बिस्तरों, वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की उपलब्धता तथा टीकाकरण की प्रगति पर भी ध्यान देंगी।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक देश में 141 करोड़ 32 लाख से अधिक टीके लगाये जा चुके हैं। कल शाम सात बजे तक 29 लाख से अधिक टीके लगाए गए। स्‍वस्‍थ होने की दर 98 दशमलव चार प्रतिशत है। अब तक तीन करोड़ 42 लाख 23 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

Related posts

Leave a Comment