कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज पहली घरेलू उड़ान शुरू हुई

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज पहली घरेलू उड़ान शुरू हुई

हाल ही में शुरू हुए कुशीनगर अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से आज पहली घरेलू उड़ान शुरू हुई। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सभी लोगों को बधाई दी। एक ट्वीट ने मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि ये केवल एक विमान की ही नहीं, बल्कि उत्‍तर प्रदेश के विकास की उड़ान है। उत्‍तर प्रदेश में पहले लखनऊ और वाराणसी में दो अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे थे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 20 अक्‍टूबर को राज्‍य के तीसरे कुशीनगर अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ किया था। अगले महीने से कोलकाता और मुंबई के लिए भी उड़ाने शुरू होंगी। दिल्‍ली के लिए सप्‍ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ाने शुरू की जाएंगी।

Related posts

Leave a Comment