हाल ही में शुरू हुए कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज पहली घरेलू उड़ान शुरू हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों को बधाई दी। एक ट्वीट ने मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये केवल एक विमान की ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास की उड़ान है। उत्तर प्रदेश में पहले लखनऊ और वाराणसी में दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 अक्टूबर को राज्य के तीसरे कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का शुभारंभ किया था। अगले महीने से कोलकाता और मुंबई के लिए भी उड़ाने शुरू होंगी। दिल्ली के लिए सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ाने शुरू की जाएंगी।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...