को-विन डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर एक नई सुविधा ‘अपने टीकाकरण की स्थिति जाने’ शुरू

को-विन डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर एक नई सुविधा ‘अपने टीकाकरण की स्थिति जाने’ शुरू की गई है। इससे किसी व्‍यक्ति के टीकाकरण की स्थिति और विवरण सत्यापित करने या संशोधित करने में मदद मिलेगी। सेवाप्रदाता भी किसी नागरिक के अनुरोध पर उसे सेवा उपलब्‍ध कराने के लिये इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे।

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि ट्रेवल एजेंसिंयां इस सुविधा का उपयोग कर टीका लगवा चुके लोगों को ही यात्रा की अनुमति देकर लोगों के लिये यात्रा सुरक्षित बना सकेंगी। नियोक्ता इस सेवा का उपयोग कर्मचारियों के टीकाकरण की स्थिति जानने तथा कार्यालय और कार्यस्थलों में काम फिर शुरू करने के लिए कर सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment