भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी T20 क्रिकेट मैच आज कोलकाता में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन T20 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच कल कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। मैच शाम सात बजे शुरू होगा। रांची में कल खेले गए दूसरे T20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। T20 मैच की श्रृंखला के बाद न्यूजीलैंड दो टेस्ट मैच भी खेलेगी। पहला टेस्ट मैच इस महीने की 25 तारीख से कानपुर जबकि दूसरा टेस्ट मैच तीन दिसम्बर से मुम्बई में खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment