विकसित देशों के समूह जी-7 ने सीमा पार डेटा उपयोग और डिजिटल व्यापार संचालित करने पर सिद्धांत रूप से सहमति व्यक्त की है। जी-7 के व्यापार मंत्रियों की कल लंदन में हुई बैठक में इस बारे में सहमति हुई। ब्रिटेन ने इसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि इस समझौते से अरबों डॉलर की अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य व्यवस्था उदार बनेगी।
समझौते के जरिये यूरोपीय देशों की अत्यधिक विनियमित डेटा सुरक्षा व्यवस्था और अमरीका की अधिक खुली व्यवस्था के बीच मध्यमार्ग निकाला गया है।