ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से तिरुपति के लिए स्पाइसजेट की उड़ान को झंडी दिखा कर रवाना किया

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली से आंध्र प्रदेश के तिरुपति के लिए स्पाइसजेट की उड़ान को झंडी दिखा कर रवाना किया। तिरुपति को भगवान वेंकटेश्वर के निवास के रूप में जाना जाता है। भगवान वेंक्टेश्वर को बालाजी भी कहा जाता है। तिरुपति शहर अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। श्री वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुमाला पहाड़ियों की सात चोटियों में से एक पर स्थित है। इसकी ऊंचाई तकरीबन 860 मीटर है।

विमान सेवा अभी सप्ताह में 3 दिन और 31 अक्टूबर से 4 दिन चलेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री @prahladspatel जी, मेरे साथी @Gen_VKSingh जी, तिरुपति से गणमान्य नागरिक एवं मंत्रालय के अन्य सहयोगी भी उपस्थित थे।

2/2

— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 17, 2021

Related posts

Leave a Comment