मालदीव में दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन-सैफ चैम्पियनशिप में कल भारत ने नेपाल को एक-शून्य से हरा दिया। सुनील छेत्री ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 82वें मिनट में गोल दागते हुए भारत को जीत दिलाई। बांग्लादेश और श्रीलंका के साथ भारत के पिछले दो मैच ड्रॉ रहे।
कल की जीत से टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने की भारत की उम्मीदें बरकरार हैं। भारत तीन मैचों से पांच अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। नेपाल छह अंकों के साथ दूसरे तथा मालदीव छह अंकों और बेहतर गोल औसत के आधार पर पहले स्थान पर है। राउंड रोबिन चरण के अंतिम दिन 13 अक्तूबर को भारत का मैच मालदीव से जबकि नेपाल का सामना बांग्लादेश से होगा।