भारत और चीन ने सैन्य टकराव से बचने के लिए कोर कमांडर स्तर की 13वें दौर की वार्ता की

भारत और चीन ने सैन्य टकराव से बचने के लिए कोर कमांडर स्तर की 13वें दौर की वार्ता की

भारत और चीन ने सैन्य टकराव से बचने के लिए मोल्दो में कोर कमांडर स्तर की 13वें दौर की वार्ता की। भारतीय पक्ष का नेतृत्‍व फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टीनेंट जनरल पी0 जी0 के0 मेनन ने किया जबकि चीन की ओर से पश्चिमी थियेटर कमान के जनरल वांग हाइचियांग वार्ता में शामिल हुए। वार्ता सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई और शाम सात बजे तक चली। सूत्रों ने बताया कि बातचीत पूर्वी लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्‍स और देपसांग इलाकों में शांति और सामान्‍य स्थिति की बहाल करने पर केंद्रित रही।

अप्रैल 2020 से जारी सैन्‍य गतिरोध के बाद गलवान घाटी में खूनी संघर्ष के अलावा कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। वास्‍तविक नियंत्रण रेखा-एलएसी पर शांति बनाये रखने के लिए 12 दौर की वार्ता हो चुकी है।

Related posts

Leave a Comment