सउदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। बैठक नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर होगी। कल विदेश मंत्री डॉ.एस. जयशंकर ने सउदी अरब के विदेश मंत्री से बातचीत की थी। दोनों विदेश मंत्रियों ने आपसी हित से जुड़े द्विपक्षीय़, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने अक्टूबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी परिषद समझौते के कार्यान्वयन की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य देखभाल और मानव संसाधन से जुड़े क्षेत्रों में आपसी भागीदारी सुदृढ़ करने के लिए भविष्य की योजना पर चर्चा की।
Related posts
इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women (ENG-W...
भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले...
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...