केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7,622 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह राशि समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत कई शैक्षिक पहल को जारी रखने के लिए दी गई है।
एक ट्वीट में शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने कहा कि इस राशि का उपयोग विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तकें और वर्दी उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राशि का इस्तेमाल अध्यापकों के वेतन, प्रशिक्षण, व्यावसायिक शिक्षा और डिजिटल पहल के लिए भी किया जाएगा।