ओडिसा सरकार ने महानदी में हल्की से मध्यम बाढ़ की आशंका को देखते हुए छह जिलों में चेतावनी जारी कर दी है। राज्य में महानदी सहित कई नदियाँ उफान पर हैं। राज्य सरकार ने कटक, पुरी, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर और केंद्रपाड़ा जिलों में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किये है। इन जिलों में संवेदनशील स्थानों पर राहत और बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 30 और ओडीआरएएफ के 12 दलों को तैनात किया गया है। इस बीच, राज्य में दीवार गिरने और डूबने की घटनाओं में मरने वाली की संख्या सात हो गई है।
Related posts
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी किए...
अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता का...
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट...