अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

Iran's parliament unanimously approves proposal to close Strait of Hormuz

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता का विवरण दिया है। उन्‍होंने बातचीत के दौरान एक अमरीका के बारूदी सुरंग निरोधक पोत से जुड़े तनावपूर्ण गतिरोध का जिक्र किया। एक टेलीविजन साक्षात्कार में ग़ालिबफ़ ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौसैनिक गतिविधि को लेकर अमरीका के प्रतिनिधिमंडल के समक्ष विरोध किया। उन्‍होंने कहा कि होर्मुज़ ईरान के नियंत्रण में है। ग़ालिबफ़ ने कहा कि तेहरान जलमार्ग में बारूदी सुरंगों को हटाने के अमरीका के प्रयासों को युद्धविराम का उल्लंघन मानता है। उन्‍होंने इस्लामाबाद में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि अगर उनका बारूदी सुरंग निरोधक पोत आगे बढ़ता है तो ईरान निश्चित रूप से उस पर हमला करेगा।

इस बीच, अमरीका की नाकेबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जल डमरूमध्‍य को फिर से बंद कर दिया है।

Related posts