पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में शिशुओं और बच्चों को बुखार और फ्लू जैसे लक्षण और सांस लेने में तकलीफ के कारण विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। पिछले 48 घंटे में जलपाईगुड़ी में तीन बच्चों की जान गई है। कम से कम 92 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं तथा एक सौ बच्चों का सिलिगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, मुर्शीदाबाद तथा पश्चिम बर्धमान जैसे जिलों में भी इसी तरह की स्थिति है। बच्चों में कोविड, डेंगू, मलेरिया और मस्तिष्क ज्वर की जांच की जा चुकी है। प्रभावित बच्चों के नमूने आगे की जांच के लिए कोलकाता भेजे गए हैं। इस बीच, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति का आंकलन करने के लिए बाल रोग विशेषज्ञों और विषाणु विशेषज्ञों सहित विशेष डॉक्टरों की एक समिति गठित की है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...