महाराष्ट्र सरकार ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आज घोषणा की है कि सामान्य प्रवेश परीक्षा-सीईटी परीक्षाएं 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होंगी। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षामंत्री उदय सामंत ने कहा कि लगभग नौ लाख छात्रों ने विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि 226 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं कोविड मानक संचालन प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाएंगी।
उदय सामंत ने कहा कि उनके विभाग ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से छात्रों को परीक्षा के दिन मुंबई की उपनगरीय रेलगाडियों में यात्रा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है।