विदेशी निवेशकों ने पिछले महीने भारतीय पूंजी बाजार में लगभग 16 हजार 500 करोड रुपये का निवेश किया। इस महीने के पहले तीन सत्रों में विदेशी निवेशकों ने भारत के पूंजी बाजारों में सात हजार 768 करोड रुपये का निवेश किया। डिपोजिटरी डेटा के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने दो हजार 83 करोड रुपये इक्विटी में और 14 हजार 376 करोड रुपये ऋण बाजार में निवेश किए। ऋण क्षेत्र में इस वर्ष अब तक का यह सबसे बडा निवेश है।
विदेशी निवेशकों द्वारा अगस्त महीने भारतीय पूंजी बाजार में लगभग 16 हजार 500 करोड रुपये का निवेश