उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जिलों में मास्क लगाना अनिवार्य किया

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने भी कोविड संक्रमण में बढोतरी को देखते हुए राज्‍य के सात जिलों में सार्वजनिक स्‍थलों पर मास्‍क लगाना अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश में राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निकटवर्ती जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की सीमा से लगे राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और इसका प्रभाव एनसीआर के जिलों में है। उन्होंने एनसीआर से जुडे प्रदेश के 6 जिलों गौतम बुद्ध नगर गाजियाबाद हापुड़ मेरठ बुलंदशहर और बागपत में कॉविड की स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिए हैं। राजधानी लखनऊ और इन 6 जिलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले चौबीस घंटों में जहां गौतम बुध नगर में कोरोना के 65 नए मामले मिले हैं राज्‍य में कोविड के 10 नए मरीज पाए गए हैं। राज्य में फिलहाल कॉमेडी संक्रमण के 695 सक्रिय मरीज मौजूद हैं जिनमें से 115 नए मरीज पिछले 24 घंटों में मिले हैं।

Related posts

Leave a Comment