उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुज़फ़्फ़रनगर में आयोजित किसान महापंचायत में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “ये महापंचायत पूरे देश में होगा। हमें देश बिकने से बचाना है। हमारी मांग रहेगी कि देश, किसान, व्यापार और युवा बचे।”
लखनऊ ADG प्रशांत कुमार ने बताया, किसानों की महापंचायत मुज़फ़्फ़रनगर में चल रही है इसे लेकर सभी व्यवस्था की गई हैं। मेरठ ज़ोन के फोर्स के अतिरिक्त PAC की 25 कंपनियां दी गई हैं। आने-जाने वाले लोगों को वहां पर कोई परेशानी ना हो यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है। जहां पर भीड़ है वहां CCTV कैमरे की मदद से हम नज़र रख रहे हैं। आयोजकों से बातें की गई हैं। उनको बोला गया है कि उनके बीच कोई असामाजिक तत्व ना आ जाए जिससे कुछ गड़बड़ी हो। अब तक किसान आंदोलन प्रदेश में शांतिपूर्ण तरह से चला है।