राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया

दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “आज पुस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों मैं बधाई देता हूं।”

शिक्षक दिवस का आयोजन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 5 सितंबर को मनाया जाता है। वे एक दार्शनिक और विद्वान के रूप में विश्व-विख्यात थे। उन्होंने अनेक उच्च पदों को सुशोभित किया, परंतु वे चाहते थे कि उन्हें एक शिक्षक के रूप में ही याद किया जाए।

उन्होंने कहा, मेरे पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एक वैज्ञानिक के रूप में अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया करते थे। वे अपने स्कूल के एक अध्यापक के विषय में बताते थे जिनके पढ़ाने की रोचक शैली के कारण बचपन में ही उनमें एयरोनॉटिकल इंजीनियर बनने की ललक पैदा हुई।

Related posts

Leave a Comment