कोविड सुरक्षा नियमों के बीच कई राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में स्कूल फिर खुले

कोविड सुरक्षा नियमों के बीच कई राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश में स्कूल फिर खुले

कोविड सुरक्षा नियमों के बीच दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मेघालय सहित विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्कूल आज से फिर खुल गए हैं। कोविड महामारी और लॉकडाउन के कारण पिछले लंबे समय से केवल ऑनलाइन ही पढ़ाई हो रही थी।

दिल्‍ली में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ आज से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के स्‍कूल खुल गए। छठी से आठवीं तक की कक्षाएं आठ सितम्‍बर से शुरू होने की संभावना है। सवेरे और शाम की पारियों के बीच कम से कम एक घंटे का अंतराल रखा गया है। कॉलेज और कोचिंग सेंटर भी आज से फिर खुल गए हैं।

उत्‍तर प्रदेश में पहली से पांचवीं तक और मध्‍य प्रदेश में कक्षा छठी से 12वीं तक के स्‍कूल पचास प्रतिशत क्षमता के साथ आज से खुल गए।

तमिलनाडु में स्‍कूल और कॉलेज आज से फिर खुल गये। कॉलेजों में छात्रों के जल्‍द से जल्‍द टीका लगाने के लिए टीकाकरण शिविर भी लगाये जा रहे हैं।

मेघालय में भी राज्‍य के शिक्षा मंत्री लखमेन रिम्‍बुई ने कहा है कि शिक्षण संस्‍थानों को खोला जाना एक महत्‍वपूर्ण फैसला है, क्‍योंकि ये पिछले डेढ वर्ष से बंद थे।

Related posts

Leave a Comment