लखनऊ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा है कि नई शिक्षा नीति आज की युवा पीढी को 21वीं सदी की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम साबित होगी। राष्ट्रपति आज शाम लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। छात्रों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सामाजिक न्याय और व्यक्तिगत विकास में शिक्षा बहुत प्रभावी माध्यम है और उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई शिक्षा नीति के अनुसार कई कदम उठा रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रदेश की यात्रा के दौरान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार के प्रयासों के बारे में और अधिक जानने का अवसर मिला है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...