राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्‍वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह को सम्‍बोधित किया

लखनऊ: राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा है कि नई शिक्षा नीति आज की युवा पीढी को 21वीं सदी की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम साबित होगी। राष्‍ट्रपति आज शाम लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्‍वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह को सम्‍बोधित कर रहे थे। छात्रों को सम्बोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि सामाजिक न्‍याय और व्‍यक्तिगत विकास में शिक्षा बहुत प्रभावी माध्‍यम है और उत्‍तर प्रदेश सरकार राज्‍य में शिक्षा व्‍यवस्‍था को मजबूत करने के लिए नई शिक्षा नीति के अनुसार कई कदम उठा रही है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि प्रदेश की यात्रा के दौरान उन्‍हें शिक्षा के क्षेत्र में राज्‍य सरकार के प्रयासों के बारे में और अधिक जानने का अवसर मिला है।

Related posts

Leave a Comment