भारत ने पोलियो विषाणु से बचने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर अफगानिस्तान से लौटने वाले लोगों को पोलियो रोधी नि:शुल्क टीका लगाने का निर्णय किया है। नई दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें पोलियो का टीका दिया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी। विश्व में पोलियो के तीन तरह के स्ट्रेन हैं। इन तीनों के लक्षण एक जैसे होते है। इनसे लाइलाज लकवा और मृत्यु तक हो सकती है लेकिन इन तीनों ही रूपों में अनुवंशिक और विषाणु संबंधी अंतर होते हैं, जिस कारण इनमें से हर एक का अलग-अलग उन्मूलन करना जरूरी है। वर्तमान में विश्व से दो प्रकार के पोलियो का उन्मूलन हो चुका है और केवल एक प्रकार का पोलियो विषाणु सिर्फ दो देशों – अफगानिस्तान और पाकिस्तान में मौजूद है।
Related posts
IPL 2026 फाइनल में कगिसो रबाडा की तेज रफ्तार गेंदों और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
रबाडा की 150+ वाली आग, कोहली का बिंदास वार… आंकड़े भी कह रहे- फाइनल में मजा...
पश्चिम बंगाल में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज, कई नए नेताओं को सरकार में अहम जिम्मेदारी मिलने की चर्चा।
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम बंगाल...
जून की शुरुआत के साथ कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर LPG, ईंधन, डिजिटल भुगतान और वाहन खरीदने वालों पर पड़ सकता है।
Rule Change: LPG से पेट्रोल-डीजल तक… कल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, कारें भी...