कनाडा में अब तक का सर्वाधिक तापमान दर्ज कराने वाले गांव का 90 प्रतिशत हिस्सा जंगल में लगी आग से जल चुका है। आग की वजह से ब्रिटिश कोलंबिया में लिट्टन और इसके आसपास के इलाके में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। इस गांव में देश का अब तक का सबसे अधिक तापमान 49.6 डिग्री सेल्सियस इसी सप्ताह रिकॉर्ड किया गया था।
इस बीच, उत्तरी अमरिका के कई क्षेत्रों में भी असामान्य रूप से उच्च तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि, कनाडा के तटीय क्षेत्रों में तापमान में कमी आ रही है लेकिन आंतरिक हिस्सों में लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
