36वें राष्‍ट्रीय खेलों में हरियाणा 14 स्‍वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर

गुजरात में 36वें राष्‍ट्रीय खेलों में हरियाणा 14 स्‍वर्ण, सात रजत और आठ कांस्‍य सहित कुल 29 पदक जीतकर शीर्ष पर बना हुआ है। नौ स्‍वर्ण, छह रजत और सात कांस्‍य पदकों के साथ सेना दूसरे स्‍थान पर है। उत्‍तरप्रदेश नौ स्‍वर्ण, चार रजत और सात कांस्‍य पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरे स्‍थान पर है।

महिलाओं की पोल वॉल्‍ट स्‍पर्धा में तमिलनाडु की रोज़ी मीना पॉलराज ने कल चार दशमलव दो मीटर छलांग लगाकर नया राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। उन्‍होंने वी एस सुरेखा के आठ वर्ष पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।

जेसविन एल्ड्रिन ने पुरूषों की लम्‍बी कूद में 8.26 मीटर की छलांग लगाकर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्‍होंने वर्ष 2023 में हंगरी बुडापेस्‍ट में होने वाली विश्‍व एथलेटिक्‍स चैम्पियनशिप के लिए क्‍वालीफाई कर लिया ।

महिलाओं की सौ मीटर बाधा दौड़ में राष्‍ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली आन्‍ध्रप्रदेश की ज्‍योति याराजी ने 11.51 सेकेन्‍ड का समय लेकर स्‍वर्ण पदक जीता।

36वें राष्‍ट्रीय खेल 2022 गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में चले रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment