जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में पुलिसकर्मी की मौत, CRPF का जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में पुलिसकर्मी की मौत, CRPF का जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी मारा गया और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। हत्‍या में शामिल आतंकवादियों की तलाश के लिए इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।

इससे पहले आज तड़के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी को मार गिराया। उसके पास से ए.के. 47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद तथा आपत्तिजनक दस्‍तावेज बरामद किए गए है। जम्‍मू कश्‍मीर के अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार विजय कुमार ने कहा है कि मारा गया आतंकवादी कई आतंकी वारदातों में शामिल था।

#Terrorists fired upon joint naka party of CRPF & Police at Pinglana, #Pulwama. In this #terror attack, 01 Police personnel got #martyred & 01 CRPF personnel got injured. Reinforcement sent. Area being #cordoned. Further details shall follow.@JmuKmrPolice

— Kashmir Zone Police (@KashmirPolice) October 2, 2022

Related posts

Leave a Comment