2025 तक पूरे देश में 20 फीसदी इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल बेचने वाले पेट्रोल-पंप होंगेः हरदीप सिंह पुरी

2025 तक पूरे देश में 20 फीसदी इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल बेचने वाले पेट्रोल-पंप होंगेः हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि पूरे देश में वर्ष 2025 तक पेट्रोल पंप पर 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की बिक्री उपलब्ध हो जायेंगी। उन्होंने कहा कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल और डीजल के मामले में सरकार ने 2030 तक 20 प्रतिशत का लक्ष्य रखा था। लेकिन इसे अब पांच वर्ष पहले 2025 कर दिया गया है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का पहला पंप इस वर्ष 8 फ़रवरी को खोला गया था। इस समय यह संख्या 600 से अधिक हो गई है और वर्ष 2025 तक पूरे देश में उपलब्ध हो जाएगा। 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य काफी पहले जून 2022 में ही प्राप्त कर लिया गया था।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2006-07 में 27 देशों से पेट्रोल का आयात किया जाता था, लेकिन 2023 में यह संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इसमें रूस से लेकर गैर-खाड़ी वाले देश शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment