महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हराया

महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण के पहले मैच में कल मुम्‍बई इंडियंस ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को चार विकेट से हरा दिया। बेहद रोमांचक मुकाबले में मुम्‍बई ने 172 रन का लक्ष्‍य अंतिम गेंद में हासिल कर लिया। यास्तिका भाटिया ने 57 और प्‍लेयर ऑफ द मैच कप्‍तान हरमन प्रीत कौर ने 55 रनों की पारी खेली। दूसरा मैच आज रॉयल चैलेन्‍जर बेंगलूरू और यूपी वारियर्स के बीच होगा।

Related posts

Leave a Comment