केन्द्र द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के लिए नए कनेक्शन लेने और छतों पर लगने वाली सौर इकाईयों के लिए नियम सरल करने की खबर कई अखबारों ने पहले पन्ने पर प्रकाशित की है- दैनिक जागरण की सुर्खी है- अब तीन से सात दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन। पंजाब केसरी लिखता है- बिजली उपभोक्ता अधिकार नियम में संशोधन, गांवों में 15 दिन में नया बिजली कनेक्शन।
पहली बार प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट की मून लैडिंग, अमरीकी कंपनी ने रचा इतिहास, 52 साल बाद इस देश की चॉंद पर वापसी दैनिक भास्कर की खबर है।
देशबन्धु ने तनाव स्थिति पर खबर प्रकाशित की है पत्र लिखता है- हिमाचल प्रदेश की छह फीसदी आबादी मानसिक तनाव में, राज्य सरकार ने मेंटल हेल्थ पॉलिसी को कडाई से लागू करने का फैसला किया।
पंजाब केसरी ने देश की राजधानी दिल्ली में होलैंड से लाए गए ट्यूलिप के फूलों की खूबसूरत तस्वीरें प्रकाशित की हैं, पत्र लिखता है- गार्डन-गार्डन हुई दिल्ली।
देश के 17 ऐतिहासिक स्थलों का मार्च से दिल्ली में होगा दीदार अमर उजाला की सुर्खी है- पत्र लिखता है- भारत दर्शन पार्क का फेज-2 बनकर हुआ तैयार।
प्रदेश में फिर होगा सरकारी स्कूलों का एकीकरण, कक्षाओं के आधार पर मर्ज होंगे नज़दीकी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल राजस्थान पत्रिका की खबर है।
हिमाचल में फिर बढी ठंड, सात जगह पारा माईनस में दैनिक भास्कर की खबर है। उत्तर भारत के मैदान इलाकों में बारिश की संभावना जनसत्ता की सुर्खी है।