विदेशी निवेशकों द्वारा अगस्‍त में अब तक भारतीय पूंजी बाजारों में 2 हजार 85 करोड रूपये का निवेश किया

विदेशी निवेशकों ने अगस्‍त में अब तक भारतीय पूंजी बाजारों में दो हजार 85 करोड रूपये का निवेश किया। हालांकि इस अवधि में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने डैट बाजारों से दो हजार 44 करोड रूपये निकाले।

नेशनल सिक्‍योरिटीज़ डिपॉजिटरी लिमिटेड के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक इस वित्‍त वर्ष में जून को छोडकर हर महीने बिक्री करते रहे हैं जबकि इसी अवधि में उन्‍होंने भारतीय बाजारों में 12 हजार 974 करोड रूपये का निवेश भी किया है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अप्रैल में 8 हजार आठ सौ 36 करोड रूपये, मई में एक हजार नौ सौ 58 करोड रूपये और जुलाई में सात हजार चार सौ दस करोड रूपये निकाले।

Related posts

Leave a Comment