देशभर में कल से 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिये कोविड टीकाकरण शुरू हुआ। कल पहले ही दिन इस आयु वर्ग के 2 लाख 60 हजार से अधिक बच्चों को कोविड का पहला टीका लगाया गया। कल ही राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस भी मनाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक लोगों जैसे विशेष वर्ग के लाभार्थियों को अब तक 2 करोड़ 15 लाख से अधिक एहतियाती डोज दी जा चुकी है। देश में अब तक कुल 180 करोड 69 लाख से अधिक कोविडरोधी टीके लगाये जा चुके हैं।
केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वे निर्धारित केन्द्रों के माध्यम से विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित करें और 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण के दौरान टीकों के मिश्रण से बचने के लिये टीका लगाने वालों को प्रशिक्षित करें।