उत्तर प्रदेश में रंगों का त्योहार होली मनाना शुरू हो गया है। राज्य में विभिन्न स्थानों पर कई समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि बृज क्षेत्र में होली का पर्व विशेष धार्मिक उल्लास से साथ मनाया जाता है। लठ मार होली, फूलों की होली और लड्डू मार होली सहित विभिन्न प्रकार की होली मथुरा-वृंदाबन में महीने चलने वाले होली उत्सव का हिस्सा है जो बसंत पंचमी से शुरू हो जाता है।
राज्य में कई स्थानों पर लोगों ने वैकल्पिक और पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से भी होलिका दहन करने का निर्णय लिया है जिसमें पवित्र अग्नि के लिए पेड़-पौधों की लकडी के बजाय गाय के गोबर से बने उपले शामिल हैं। प्रदेश में दो दिन यानी कल और 19 मार्च को रंगों का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जाएगा। राज्य सरकार पहले ही 19 मार्च को एक दिन के अतिरिक्त अवकाश की घोषणा कर चुकी है।