हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मंडी शिमला के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनका आज हमीरपुर के सुजानपुर और कांगड़ा जिले के चंबी में एक-एक चुनावी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज वह दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। एक शिमला के बनूटी में और दूसरी सोलन जिले के नालागढ़ के पंझेरा में। हिमाचल प्रदेश में कल शाम से चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इसके बाद जनसभाएं और अन्य अभियान बंद हो जाएंगे. केवल डोर टू डोर प्रचार प्रसार की अनुमति होगी।