हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों के लिए कल 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। डाक मतपत्रों की पांच श्रेणियों के वोट जोड़ने के बाद मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है। राज्य की दून सीट पर सर्वाधिक 85.2 प्रतिशत जबकि शिमला शहरी निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 62.53 प्रतिशत मतदान हुआ। 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 75.57 था। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो गई। पूरे हिमाचल प्रदेश में जो एकल मतदान सम्पन्न हुआ और पीसफुली ये कम्पीलट हुआ। हमारी जो पोलिंग पार्टी सभी वापस आ गई हैं कलेक्शन सेंटर्स पर। और स्ट्रॉंग रूम्स की सीलिंग चल रही है। कांजा और लाहौल स्पीति के क्षेत्र हैं वहां पर भी मशीन्स पहुंच गई हैं और अभी उनको ट्रांसपोर्ट किया जायेगा बाई हेलीकॉप्टर टू कुल्लू। हमारे लगभग तीन प्रतिशत लेफ्टर्स हैं वो पोस्टल बैलेट वाले हैं जिसमें से कि वन परसेंट हमारे पास वो भी आ गये हैं। हमारा जो मतदान प्रतिशत है वो सेवेंटी फाइव से ऊपर हो गया है। और अभी जैसे फाइनल रिपोर्ट आयेगी तो फिर हम फाइनल अपडेट दे पायेंगे।

Related posts

Leave a Comment