हिमाचल प्रदेश: मंडी ज़िले के पंडोह इलाके में भूस्खलन की वजह से एनएच-3 बंद कर दिया गया है। भूस्खलन की वजह से मंडी से कुल्लू तक का रास्ता ब्लॉक हो गया है। साथ ही मंडी-कटौला मार्ग भी ब्लॉक हुआ।
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश से आयी प्राकृतिक आपदा के संबंध में गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से बात की है। राहत कार्यों के लिए NDRF की टीमें शीघ्र वहाँ पहुँच रही हैं। गृह मंत्रालय स्थिति को निरंतर मॉनिटर कर रहा है। केंद्र की ओर से हिमाचल को हर संभव मदद दी जाएगी।