हरियाणा में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 625 परिवारों को फिर से अपने लापता लोगों से मिलाया गया है। एक पखवाड़े में 324 बच्चों और 301 वयस्कों को खोजा गया है। जिला पुलिस की टीमों ने दो सौ 84 लापता बच्चों और राज्य अपराध शाखा की मानव तस्करी रोधी इकाई ने 40 बच्चों को उनके रिश्तेदारों को सौंपा। इसी तरह जिला पुलिस टीम ने दो सौ 62 लापता वयस्कों को और मानव तस्करी रोधी इकाई ने 39 लोगों को उनके परिवारों से मिलवाया। एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक हरियाणा पुलिस के इस अभियान का मकसद परिवार से बिछड़े बच्चों और अन्य लोगों को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाना था। अभियान के दौरान 183 भिखारियों और 263 बंधुआ मजदूरों को भी छुड़ाया गया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...