छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज नक्सलियों ने कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हमला कर दिया। विक्रम मंडावी गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड़ सभा कर बीजापुर लौट रहे थे और पैडेड गांव के पास नक्सलियों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इससे पहले बीजापुर जिले में आज सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है।